# ☕ एक कॉफी मशीन में छिपा कॉकरोच… और Oxygen की सेवा भावना की एक छोटी-सी कहानी
एक दिन एक ग्राहक ने कॉफी मशीन के पैनल के अंदर कॉकरोच देख लिया। समस्या यह थी कि कॉकरोच मशीन के ऐसे हिस्से में चला गया था, जहाँ पहुँचना और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना काफी मुश्किल था। ग्राहक परेशान होकर Oxygen Pest Management Services की टीम से संपर्क करता है और अपनी पूरी समस्या बताता है।
ग्राहक की बात Dr. Hemant Bhatt ने बहुत ध्यान से सुनी। समस्या को समझने के बाद उन्होंने तुरंत Pest Control करवाने की सलाह देने के बजाय पहले यह समझाया कि इस स्थिति में ग्राहक स्वयं कौन-सा सुरक्षित और व्यावहारिक कदम उठा सकता है। सही guidance मिलने के बाद ग्राहक ने उसी अनुसार प्रयास किया और **बिना किसी Pest Control Treatment के ही समस्या का समाधान हो गया। सबसे खास बात यह रही कि इस पूरी teliphonic guidance के लिए ग्राहक से कोई शुल्क नहीं लिया गया। समस्या छोटी थी, लेकिन ग्राहक के लिए उस समय काफी परेशानी वाली थी। Oxygen की टीम के लिए यह केवल एक Pest Control enquiry नहीं थी—यह एक ग्राहक की समस्या को समझकर उसका सही समाधान देने का अवसर था। ग्राहक ने Oxygen Pest Management Services की पूरी टीम को उनकी ईमानदारी, dedication और बिना किसी शुल्क के मदद करने की भावना के लिए धन्यवाद और बधाई दी। Oxygen में हमारा उद्देश्य केवल Pest Control करना नहीं है। हमारा प्रयास है कि जहाँ Pest Control की आवश्यकता हो, वहाँ सही समाधान दें—और जहाँ आवश्यकता न हो, वहाँ भी ग्राहक को सही सलाह देने में पीछे न हटें।
समस्या आपकी हो सकती है,समाधान की शुरुआत सही सलाह से होती है।.